सन्त निरंकारी सत्संग भवन, एन0आई0टी-5 फरीदाबाद में 85 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

फरीदाबादः 8 जून 2021, संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवनों में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों की सहायता से कोविड-19 टिकाकरण शिविर आयोजित किये जा रहे । इसी श्रृंखला के अंतर्गत जिला समाज कल्याण अधिकारी, फरीदाबाद के आदेशानुसार वार्ड नं0 14 तथा 19 के तहत आज मंगलवार 8 जून 2021 को 18 वर्ष से ऊपर दिव्यांग्जन लाभार्थियों के लिए एक टिकाकरण शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर के अंतर्गत जहंा दिव्यांग्जनों को सुविधा प्राप्त हुई वहीं 45 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों ने भी वैक्सीन की पहली डोज लगवाकर इस का लाभ लिया । शिविर प्रातः 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें कुल 85 लोगों ने वैक्सीन लगवाई ।
यह शिविर ई0एस0आई-3 के सहयोग से पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया। इस शिविर में जहंा इ0एस0आई0 के स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिनाक्षी धर अैर उनके सहयोगियों ने योगदान दिया वहां संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारू रूप देने में अपनी सेवाएँ दी। निरंकारी सेवादल द्वारा शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों तथा साफ सफाई का पूर्ण ध्यान रखा गया। इस अवसर पर वार्ड नं0 14 के जिला पार्षद श्री जसवंत सिंह जी उपस्थ्ति रहे।