फरीदाबाद में इंसानियत शर्मसार, 5 वर्षीय बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म

फरीदाबाद, 08 जून। फरीदाबाद में इंसानियत उस समय शर्मसार हो गई, जब एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ 30 साल के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। पीडि़ता आरोपी के दोस्त की बेटी है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी केा घटना के कुछ ही घण्टों में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कपिल है जो फरीदाबाद की भीमसेन कॉलोनी का निवासी है। घटना बीती रात की है जब आरोपी ने अपने ही दोस्त की 5 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। आरोपी पीडि़त बच्ची के पिता का दोस्त है और उसका लडक़ी के घर आना जाना था। रात करीब 11 बजे आरोपी लडक़ी के घर आया, जब लडक़ी के पिता लाइट ठीक करवाने के लिए बाहर गए हुए थे क्योंकि काफी समय से वहां पर लाइट नहीं आ रही थी। चूंकि आरोपी लडक़ी के पिता का दोस्त था तो उसका अपने दोस्त के घर आना-जाना था। आरोपी रात को लडक़ी के घर आया और लाइट ना होने की वजह से गर्मी के चलते उसने बच्ची को अपने साथ गाड़ी में घुमाकर लाने के लिए लडक़ी के परिजनों से कहा। क्योंकि लडक़ी के परिजन आरोपी पर विश्वास करते थे तो उन्होंने बच्चे को आरोपी के साथ जाने की अनुमति दे दी। आरोपी बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गया और अपने दोस्त बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। दुष्कर्म करने के पश्चात आरोपी ने बच्ची को यह बात किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा और 2 घंटे पश्चात आरोपी बच्ची को उसके परिजनों को सौंपकर वहां से फरार हो गया। वापस आने के पश्चात बच्ची ने सारी घटना अपने परिजनों को बताई जिसके पश्चात बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत महिला थाना बल्लबगढ़ में की जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की धरपकड़ के आदेश दिए जिसके पश्चात क्राइम ब्रांच 48 और महिला थाना पुलिस बल्लभगढ़ की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी उप-निरीक्षक राकेश सिंह के साथ महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के साथ आरोपी को मात्र 24 घंटे के अंदर काबू कर लिया। पुलिस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी तक की गई पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की उम्र 30 वर्ष है और वह फरीदाबाद की भीमसेन कॉलोनी का रहने वाला है। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बच्ची और उसके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पुलिस पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। बच्ची के परिजन हौसला बनाए रखें, पीडि़ता को हर हाल में न्याय दिलवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और उसे सलाखों के पीछे भेजकर कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी।