कोरोना महामारी से हर स्तर पर लड़ रही भाजपा सरकार : मूलचंद शर्मा

परिवहन मंत्री ने सेवा दिवस के अवसर पर बांटी 5 हजार कोरोना बचाव किट
फरीदाबाद, 29 मई । हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचन्द शर्मा ने केंद्र भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा मनाए जा रहे सेवा दिवस के उपलक्ष्य में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों की शुरुआत राजीव कालोनी से की गई, जहां 5 हजार कोरोना बचाव किट वितरित की गई वही बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी टूल किट दी गई। इस मौके पर एक निजी कंपनी द्वारा नगर निगम में सेवा के लिए दिए गए पीने के पानी के टैंकर और अन्य जरूरी सामान को भी परिवहन मंत्री ने नगर निगम को किया समर्पित। इस मौके पर परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आज वार्ड नंबर 1 राजीव कालोनी में विभिन्न संस्थाओं द्वारा निगम को दिए गए पानी के टैंकर, अल्टीनेटर के अलावा कोरोना बचाव किट लोगो की सेवा के लिए दान दिए है उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं का भी धन्यवाद जताया जिन्होने इस महामारी में लोगो की सरकार की मदद की है। उन्होंने कहा कि इस पानी के टैंकर ओर अल्टीनेटर जनरेटर निगम के माध्यम से लोगो को लाभ पहुचायेंगे। उन्होंने कहा कि आज इस महामारी में सभी सरकारी कर्मचारी अधिकारियों ने जहाँ सेवा की है वही रोडवेज की भी अहम सेवा इस महामारी में लोगो को सुरक्षित करने में रही है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले सेवा दिवस कार्यक्रम बल्लबगढ़ विधानसभा में भी आयोजित किये जाएगे और ये कार्यक्रम स्लम कालोनियों में रहने वाले अंतिम छोर के व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए फेसमास्क ओर सेनेटाइजर देकर उन्हें जागरूक किया जाएगा ताकि वे इस महामारी में अपना ओर अपने परिवार का बचाव कर सकें। परिवहन मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि जल्द ही ये बीमारी देश प्रदेश से जाएगी जिसके लिए सभी सरकारे कार्य कर रही है। इस मौके पर वार्ड 1 की पार्षद सपना डागर,डॉक्टर पवन सिंह, तीर्थराम शर्मा और मुकेश डागर सहित सेक्टर वासी मौजूद, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को कोरोना महामारी में अपनी सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया।