फरीदाबाद : नाबालिग लडक़ी को पुलिस ने मीठापुर दिल्ली से तलाशा

परिजनों के हवाले कर उनके चेहरे पर लौटाई मुस्कान
फरीदाबाद, 20 मई )। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस चौकी नवीन नगर टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए घर से निकली 17 वर्षीय लडक़ी को दिल्ली के मीठापुर से तलाशने में सफलता हासिल हुई है। गौरतलब है कि नाबालिग लडक़ी के परिजनों ने दिनांक 17 मई 2021 को नवीन नगर पुलिस चौकी को शिकायत दी थी कि उनकी लडक़ी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। जिस पर धारा 363 के तहत मामला, थाना पल्ला में दर्ज किया गया था और लडक़ी की तलाश करने के लिए टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। प्रभारी नवीन नगर चौकी ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक श्यामवीर, महिला एएसआई अनीता एवं सिपाही अनीश की टीम ने अपने सूत्रों के माध्यम से एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नाबालिक 17 वर्षीय लडक़ी को मीठापुर दिल्ली से तलाशने में कामयाबी मिली है। पुलिस ने नाबालिक लडक़ी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने अपनी लडक़ी को पाकर पुलिस का धन्यवाद किया है।