World War की आहट! Israel ने फिर किया गाजा पट्टी पर हमला, करीब 200 लोगों की मौत

नई दिल्ली: इजरायल (Israel) ने फिर गाजा पट्टी पर हमला किया और बीती रात लगातार 10 मिनट तक बमवर्षक विमानों से बम बरसाए. इजरायल ने 60 एयरस्ट्राइक फिलिस्तीन के गाजा शहर पर किए. इजरायल और फिलिस्तीन (Israel-Palestine) के बीच 8 दिनों से संघर्ष जारी है और इजरायल का आरोप कि हमास ने पिछले एक सप्ताह में 3100 राकेट दागे हैं.

हमास के हमले से इजारायल के कई इलाकों में नुकसान

इजरायल के कई शहरों में लोगों की पिछली कई रातें धमाकों के शोर में बीती हैं. गाजा शहर से हमास रॉकेट हमला करता है, तो इजरायल अपने एयर डिफेंस सिस्टम से उन रॉकेट को आसमान में ही खत्म कर देती है. हमास के कुछ रॉकेट इजरायल को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं. इजारायल के अलग-अलग इलाकों में हमास के हमले से नुकसान भी दिख रहे हैं.

इजरायल के अंदर फिलिस्तीनी समर्थकों का प्रदर्शन

एक तरफ इजरायल अपनी रक्षा में गाजा शहर पर प्रहार कर रहा है, तो दूसरी तरफ इजरायल के अंदर ही फिलिस्तीन के लोग इजरायल की सेना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. वेस्ट बैंक में फिलिस्तीन समर्थक इजरायल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. हालात ये हैं कि इजरायल में रहने वाले फिलिस्तीनी समर्थकों ने कई शहरों में दंगे फैला दिए हैं और सेना से उनकी झड़पें हो रही हैं. विद्रोही आगजनी कर रहे हैं और सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी कर रहे हैं.

टर्की के राष्ट्रपति ने इजरायल को दी धमकी

अब तो इजरायल के खिलाफ कई मुस्लिम देश एकजुट हो गए हैं और इनमें टर्की सबसे आगे है. टर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन ने इजरायल को धमकी दी है. एर्दोआन ने कहा है, ‘सीरियाई सीमा के पास जिस तरह दहशतगर्दों का रास्ता रोका. उसी तरह मस्जिद-ए-अक़्सा की ओर बढ़ते हुए हाथों को भी तोड़ देंगे.