Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
उन्होंने आगे कहा कि 18 मई को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। इसे देखते हुए जूनागढ़ में मालिया के तटीय इलाकों के पास रहने वाले लोगों को रविवार शाम तक सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया। व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए, क्षेत्र के कलेक्टर सौरभ पारधी ने कहा, ‘1200 से अधिक लोगों को यहां से निकाला गया है। भोजन और आश्रय के संबंध में सभी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।
केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में सैकड़ों घर तबाह
केरल, कर्नाटक और गोवा के तटीय इलाकों में चक्रवात के चलते तेज हवा, भारी बारिश और समुद्र में ऊंची लहरें उठीं। चक्रवात के कारण सैकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी है। इस दौरान तूफान से जुड़े हादसों में छह लोगों की मौत भी हो गई है। हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ के साथ वायुसेना और नौसेना भी मुस्तैद हैं।
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
