मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 17 वर्षीय नाबालिक लडक़ी, पुलिस ने किया बरामद

फरीदाबाद, 06 मई । मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली 17 वर्षीय नाबालिक लडक़ी को पुलिस ने सकुशल बरामद किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि बुधवार को को चौकी में एक 17 वर्षीय नाबालिक लडक़ी कि घर से लापता हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत ही पुलिस टीम का गठन कर लडक़ी की तलाश जारी कर दी गई। पुलिस टीम ने लडकी का फोटो सोशल मीडिया के पुलिस व्हाट्सएप ग्रुप में डालकर तथा पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना देकर सभी थानों में इसकी सूचना पहुंचाई। पुलिस ने लडक़ी की सहेलियों से पूछताछ की तथा उसकी रिश्तेदारी में फोन कर जानकारी प्राप्त की जिस पर पता चला कि उसकी एक सहेली उसके संपर्क मैं रहती है जिससे पूछताछ करने पर पता चला कि लडक़ी उसी के घर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी फरीदाबाद में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अपनी टीम को लेकर लडक़ी द्वारा बताए गए पते पर पहुंची और लडक़ी को वहां से सकुशल बरामद कर लिया। लडक़ी को वहां से बरामद कर परिजनों के सामने लडक़ी से पूछताछ की गई जिस पर लडक़ी ने बताया कि उसकी मां ने उसे फोन को लेकर डांट दिया था जिससे वह घर से अपनी दोस्त के घर गुस्सा हो कर चली गई थी। लडकी के परिवार वालों को समझाकर व आगे से कोई एसी घटना न हो, हिदायत देकर व कानूनी कार्रवाई कर लडकी को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। लडकी के परिजनों ने फरीदाबाद पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया। पुलिस की तत्परता की कार्रवाई को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने पुलिस टीम को बधाई दी और इसी प्रकार लोगों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया।