फरीदाबाद पुलिस के 138 पुलिसकर्मी पॉजिटिव हुए, 4 ठीक होकर काम पर लौटे
फरीदाबाद, 28 अप्रैल ()। कोरोना वायरस से संक्रमित पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया हैं जिसमें सभी संक्रमित पुलिसकर्मियों को जोड़ा गया और इसके साथ ही ग्रुप में एक डॉक्टर भी मौजूद है। संक्रमित पुलिसकर्मी ग्रुप पर अपनी प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में डॉक्टर से सांझा करेंगे जिस पर डॉक्टर अपना परामर्श देगा। गौरतलब है कि फरीदाबाद पुलिस कर्मियों के लिए पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह की पहल पर अलग से दो आइसोलेशन वार्ड भी तैयार किए गए हैं। ताकि पुलिसकर्मी बच्चों से अलग रहकर आइसोलेट हो सके और संक्रमण ज्यादा ना फैले। फरीदाबाद पुलिस के अभी तक 138 पुलिसकर्मी पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से चार ठीक होकर वापस जनसेवा के लिए जुट गए हैं। दो पुलिसकर्मी अभी अस्पताल में भर्ती है 132 होम आइसोलेशन में हैं। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक फरीदाबाद पुलिस के 497 पुलिसकर्मी कोरोनावायरस से पॉजिटिव हो चुके हैं। जिसमें से एक कि पिछले साल मृत्यु भी हो चुकी है। पुलिस कमिश्नर ने वायरस से पॉजिटिव पुलिस कर्मियों को जल्द ही स्वस्थ होकर वापस काम पर लौटने की कामना की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए दो क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं जिनका आवश्यकता पडऩे पर इस्तेमाल किया जाएगा पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का व्हाट्सएप ग्रुप है जिसमें एक डॉक्टर भी है जो कि प्रत्येक दिन संक्रमित अपना हेल्थ स्टेटस अपडेट करते हैं और आवश्यकतानुसार डॉक्टर से सहायता लेते हैं।
