फरीदाबाद : नाबालिग लडक़ी को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पढाई को लेकर परिजनो ने डांटा था नाबालिग लडकी को
फरीदाबाद, 26 अप्रैल । परिजनों द्वारा नाबालिग लडक़ी को पढ़ाई के लिए डांटना उस समय महंगा पड़ गया, जब लडक़ी परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोडक़र कर भाग गई। इस बात की जानकारी जब परिजनों को लगी तो उन्होंने समीपवर्ती दयालबाग पुलिस चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने लापता लडक़ी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि सोमवार को 12 बजे राम रतन ने सूचना दी की उनकी लडकी घर से बिना बताये कही चली गई है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए लडकी के बारे में पुलिस कन्ट्रोल रुम में सूचना दी। लडकी के फोन नम्बर को साईबर की मद्द से ट्रेस पर लगाया। जो लडकी की लोकेशन लकरपुर फरीदाबाद की मिली जिस पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए लडकी को तलाश किया फिर लडकी की लोकेशन शिव दुर्गा विहार की मिली जिसपर लडकी को वहां से बरामद कर लिया गया। लडकी को चौकी में लाया गया लडकी के परिजनो के सामने पूछताछ की गई लडकी ने बताया कि उसके भाई ने पढाई को लेकर रात में डांटा था। जिसको लेकर वह सुबह 5.00 बजे घर से बिना बताये चली आई थी में अपने साथ अपनी किताब, फोन और एक टैब लेकर आई थी। लडकी के परिजनो को पुलिस ने समझाया कि बच्चे अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग गये तो बच्चों की जिन्दगी बर्बाद हो सकती है। हिदयात देकर लडकी को परिजनों के हवाले कर फारिक कर दिया। लडकी के परिजनो ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।