फरीदाबाद: 19 अप्रैल 2021: संत निरंकारी मिशन द्वारा ब्रांच जवाहर कालोनी फरीदाबाद स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आज रविवार 18 अ्रपैल, 2021 को एक कोविड-19 टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के 120 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। यह शिविर बी0के0 अस्पताल के अंतर्गत सारन डिस्पैंसरी के सहयोग से पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया। शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया। इस शिविर में जहंा सारन डिस्पैंसरी की स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रियंका अग्रवाल व उनके सहयोगियों ने योगदान दिया वहीं संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भी सेवा पूर्णतः उत्साह के साथ भाग लिया । इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों में विधायक श्री नीरज शर्मा जी, नोडल अफसर श्री राकेश खटाना जी, एस.एच.ओ सारन श्री महेश जी ने शिरकत की। ज्ञात हो, संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में स्थित संत निरंकारी भवनों में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों की सहायता से कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजन करने का प्रस्ताव दिया गया था। इस प्रस्ताव के अंतर्गत ही मिशन की ब्रांच फरीदाबाद में 12 अप्रैल को एक शिविर संत निरंकारी भवन सैक्टर 21सी में लगाया गया था तथा 14 अप्रैल 2021 को एक शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन एन0आई0टी-5 में लगाया गया था । इस श्रृंखला में अगले रविवार 25 अप्रैल को एक शिविर सैक्टर-16ए स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन पर लगना निश्चित हुआ है।
