सन्त निरंकारी सत्संग भवन एन0आई0टी0 -5 फरीदाबाद में 70 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

 

फरीदाबाद:  संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवनों में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों की सहायता से कोविड-19 टीकाकरण शिविर आयोजन करने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत मिशन की ब्रंाच फरीदाबाद में बुधवार 14 अप्रैल, 2021 को एन0आई0टी-5 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में टीकाकारण शिविर का आयोजन किया गया । शिवित प्रातः 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें 45 वर्ष से उपर के 70 लोगों ने वैक्सीन लगवाई । इसी श्रृंखला में गत सोमवार एक शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन सैक्टर-21सी में लगाया गया तथा रविवार 18 अप्रैल 2021 को एक शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन जवाहर कालोनी में लगना निश्चित हुआ है।
यह शिविर ई0एस0आई0 एन0एच-5 के सहयोग से पूर्णतः निशुल्क आयोजित किया गया। शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया। इस शिविर में जहंा इ0एस0आई0 के स्वास्थ्य अधिकारियों और उनके सहयोगियों ने योगदान दिया वहीं संत निरंकारी सेवादत के सदस्यों ने भी सेवा में भाग लिया। इस अवसर पर पार्षद श्री जसवंत सिंह जी ने शिरकत की ।