आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं पाली क्रेशर जोन प्रधान धरमबीर भड़ाना ने मंगलवार को एसजीएम नगर जी ब्लॉक में कोरोना वैक्सिनेशन कैंप का आयोजन किया। कैंप में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। उन्होंने इस अवसर पर सभी शहर वासियों से अपील की कि कोरोना वैक्सीन का टीका अवश्य लगवाएं धर्मवीर भड़ाना ने कोरोना वैक्सीन के डॉक्टरों को फूलों का बुक का देकर सम्मानित भी किया इस अवसर पर उनके साथ बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष तेजवंत सिंह बिट्टू, उपाध्यक्ष रितिक और संगठन मंत्री जोगिंदर चंदीला, उपाध्यक्ष मंजू चौधरी, निरंकार चौधरी, श्यामवीर भडाणा, विनोद भड़ाना, हरदीप सिंह, पवन कुमार, अनिल कुमार, संदीप बिधूड़ी, नीरू सचदेवा, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद रहे।