फरीदाबाद / संत निरंकारी मिशन द्वारा देशभर में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवनों में स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्रों की सहायता से कोविड-19 टिकाकरण शिविर आयोजन करने का प्रस्ताव दिया गया है | इस प्रस्ताव के अंतर्गत मिशन की ब्रांच फरीदाबाद में सोमवार 12 अप्रैल, 2021 को सेक्टर 21 सी स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में टिकाकरण शिविर का आयोजन किया गया | शिविर प्रात: 10 बजे से आरम्भ हो कर दोपहर 3 बजे तक चला, जिसमें 45 वर्ष से ऊपर के 124 लोगों ने वैक्सीन लगवाई | इसी श्रंखला में बुधवार 14 अप्रैल, 2021 को एक शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन एन.आई.टी – 5 में और रविवार18 अप्रैल, 2021 को तीन शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 16 ए , जवाहर कॉलोनी तथा सेक्टर 21 सी में लगना निश्चित हुआ है | यह शिविर यूपीएचसी मेवला महाराजपुर – बी.के अस्पतालके सहयोग से आयोजित किया गया जो पूर्णत: निशुल्क था | शिविर में सरकार द्वारा जारी कोविड-19 सम्बन्धित सभी दिशा निर्देशों का पूर्ण ध्यान रखा गया | इस शिविर में जहाँ यूपीएचसी की स्वास्थ्य अधिकारी डा. गीता व उनके सहयोगी ने योगदान दिया वहीं संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने भी सेवा में भाग लिया| इस अवसर पर डिप्टी सी.एम्.औ श्री रमेश जी एवं श्रीमती सीमा त्रिखा जी ने शिरकत की |
