फरीदाबाद सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के तहत एक अनोखे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रतियोगिता, रिपोर्ट व विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संपन्न की गई। विद्यालय के कक्षा छठी से लेकर नौवीं तक छात्रों ने इसमें बढ़-चढक़र भाग लिया व सबको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उदï्ïदेश्य सात्विक भोजन व उचित जीवन शैली अपनाकर स्वयं को स्वस्थ रखना है। वर्तमान समय में चल रही महामारी पर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता ही हमें किसी भी बिमारी से बचाने में सहायक सिद्घ होती है। छात्रों ने रचनात्मक क्रियाकलापों के द्वारा कार्यक्रम को आकर्षक व संदेशपूर्ण बनाया। जिसमें उन्होंने स्वच्छता, दिनचर्या के नियमों का पालन, पोषण युक्त भोजन इत्यादि को शामिल किया।
कक्षा छठी के छात्रों ने एक पत्रिका की रचना की जिसमें उन्होंने, बॉडीटाइप टेस्ट किया और इसी के आधार पर संतुलित भोजन का आहार चार्ट तैयार किया। कक्षा सातवीं के छात्रों ने योग तथा व्यायाम की कुछ अत्यावश्यक क्रियाओं के चित्रों की एक पत्रिका तैयार की इसके साथ ही उन्होंने जीवन शैली से जुड़ी कुछ बिमारियों के विषय में भी परिचर्चा की। कक्षा आठवीं के छात्रों का विषय था मानसिक स्वास्थ्य। इस विषय पर छात्रों ने कुछ विषयों जैसे तनाव, अवसाद, अलज़ाइमर और मोबाइल की लत इत्यादि पर चर्चा की। कक्षा नौवीं के छात्रों ने आयुर्वेद पद्घति व एलोपैथी पद्घति के माध्यम से विभिन्न रोगों पर चर्चा की। उन्होंने फरीदाबाद के प्रसिद्घ आयुर्वेदिक रिसर्च सेंटर जीवाग्राम के कई आयुर्वेदिक चिकित्सकों से अनेक रोगों के विषय में चर्चा की व उनसे अनेक प्रकार के परामर्श भी लिए। जीवाग्राम के आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने भी विशेष पद्घतियों के द्वारा उन बिमारियों के निदान के विषय में बताया। यह एक विस्तृत परियोजना के तहत कार्यक्रम रहा जिसमें कई दिनों तक छात्रों ने कार्य किया व डॉक्टर्स डायरेक्ट्री भी बनाई।
इस कार्यक्रम में विद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान, प्रशासिका श्रीमती मुक्ता सचदेव, प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा शर्मा भी उपस्थित रही।
