फरीदाबाद। हरियाणा के परिवहन मंत्री एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा व पार्षद दीपक यादव ने आज भूदत्त कॉलोनी में पानी के ट्यूबेल का बटन दबाकर उद्घाटन किया । वही तीन अलग-अलग स्थानों पर कोविडशील्ड वैक्सीन के कैंपों का उद्घाटन किया। बता दें कि कॉलोनी पीने के पानी की समस्या आ रही जिसेे दूर करने के लिए पानी का ट्यूबेल कॉलोनी की गली नंबर एक में लगाया गया जिससे आसपास के एरिया को लाभ पहुंचेगा । इसके बाद सेक्टर 2 के राजकीय प्राथमिक पाठशाला ,सेक्टर 64 के सामुदायिक भवन और गांव मलेरणा की धर्मशाला में बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल की तरफ से कोविड-19 से बचाव के लिये कोविडसील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए, जिसका उद्घाटन भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा व पार्षद दीपक यादव, बल्लभगढ़ अस्पताल के सीएमओ डॉ जीपी डॉक्टर जीपी डडवाल, डॉक्टर योगेंद्र सिंह के द्वारा किया गया । इस मौके पर ग्रामीणों ने बढ़-चढक़र वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा सेक्टर 2 और सेक्टर 64 मेंं भी सेक्टर वासियों ने बढ़ चढक़र के वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराएं व वैक्सीन की पहली डोज ली ।।भापजा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहा कि सभी लोग बढ़-चढक़र के वैक्सीन लगवा रहे हैं, उन्होंने इस मौके पर डॉक्टरों की टीम का भी धन्यवाद बताया कि वे कैंप के माध्यम से लोगों को यह टीका लगाकर उनके जीवन को सुरक्षित बना रहे हैं। इस मौके पर लखन बैनीवाल, तेज सिंह लांबा ,प्रदीप गोयल, अनिल गर्ग ,राजेश यादव ,छोटू प्रधान ,सुरेश पंघाल ,सतपाल राणा ,मांगेराम पवार, राजवंत, मानसिंह, एसपी शर्माा , प्रवीण अरोड़ा ,संगीता नेगी सहित काफी लोग मौजूद रहे। मलेरणा गांव में भी भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा का लोगो ने पगड़ी बांध कर स्वागत किया।
