महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने फूंका पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का पुतला

फऱीदाबाद। महिला दिवस पर महिला से ट्रेक्टर खिंचवाकर महिला का अपमान करने से क्षुब्ध होकर आज भाजपा महिला मोर्चा ने संतोष नगर में महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेसी नेता भूपेंदर सिंह हुड्डा का पुतला फूँका। दो दिन पूर्व जहां दुनिया महिला दिवस मना रही थी वहीं चंडीगढ़ में हरियाणा कांग्रेस के कई नेता ट्रैक्टर पर बैठकर एक बहन शकुंतला खटक से बंधुआ मज़दूर की तरह ट्रैक्टर को खिंचवा रहे थे, जो कि महिलाओं का अपमान है, जिससे गुस्साकर महिलाओं ने यह कदम उठाया। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने कहा कि जब पूरा देश नारी दिवस मनाकर देश और विश्व की महिलाओं का सम्मान कर रहा था, ऐसे समय पर भूपिंदर सिंह हुड्डा और इन सभी कांग्रेसी नेताओं का कृत्य निहायत ही निंदनीय कार्य है। नारी को कमजोर मानने वाले और नारी का अपमान करने वाले ये कांग्रेस के नेता अपने आप को क़द्दावर नेता कहने वाले लोग, जो देश की मां बहन बेटी का अपमान करते हैं वो कभी नेता नहीं हो सकते। इन सबको महिला के अपमान पर शर्म आनी चाहिए और सम्पूर्ण नारी जाति से सार्वजनिक माफ़ी माँगनी चाहिए। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मेघना श्रीवास्तव व मीडीया प्रभारी प्रिया सहगल ने संयुक्त रूप से कहा कि इस कृत्य से कांग्रेसी नेताओं का आचरण सामने आ गया है, पूर्व में इनकी सरकारों के समय में किस तरह महिलाओं का अपमान होता था यह आज सिद्ध हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का त्रिया चरित्र भी सामने आ गया कैसे माँ बहनों का अपमान करने वाली पार्टी है, महिला का अपमान देश कभी नहीं सहेगा ढ्ढ ऐसे नेताओं को देश की सभी महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए। इस अवसर पर फऱीदाबाद भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरधाना, प्रिया सहगल, प्रतिभा तिवारी, मेघना श्रीवास्तव, अलका भाटिया, बिन्ते जैऩब नक़वी व महिला मोर्चा की अन्य महिलाएँ उपस्थित रही।