फरीदाबाद। आज इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड रिसर्च जसाना, फरीदाबाद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया । इस अवसर पर क्षेत्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रो. डॉ किरण गुप्ता, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक की लॉ की विभागध्यक्ष डॉ. कविता ढुल और एमडीयू सीपीएस के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अनुपम कर्लवाल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम का संचालन संस्थान की असिस्टेंट प्रो. मिस प्रिया व रीटा यादव ने किया। संस्थान की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती नीता श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव दिया। संस्थान के निर्देशक प्रो. डॉ. रवि हांडा व डॉ. जफर हुसैन ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत करते हुए भविष्य में इस तरह के आयोजनों के लिए प्रेरित किया।
