Rahul Roy ने शेयर की सरगम गाते हुए वीडियो, ब्रेन स्ट्रोक से रिकवर होने के लिए ले रहे हैं म्यूजिक थैरेपी

नई दिल्ली। ‘आशिकी’ फेम बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय बीते दिनों मौत के मुंह से बाहर निकलकर आए हैं। एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। इसके बाद ही उन्हें तत्काल मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी की गई थी। राहुल को जिस वक्त ब्रेन स्ट्रोेक हुआ था उस वक्त वह कारगिल में फिल्म ‘एलएसी-लाइव द बैटल’ (LAC- Live The Battle) की शूटिंग कर रहे थे। ब्रेन स्ट्रोक होते ही उन्हें पहले श्रीनगर लाया गया, फिर वहां से मुंबई लाया गया। इलाज के दौरन उनकी बहन प्रियंका उनके साथ बराबर से खड़ी रहीं। इसी बीच उनकी बहन प्रियंका ने भाई राहुल का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने भाई को म्यूजिक थेरेपी कराती नजर आ रही हैं। एक्टर का ये वीडियो उनके उनके फैंस के बीच काफी चर्चा में बना हुआ है। वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनके पूरी तरह से स्वस्थ्य होनी की विश मांग रहे हैं।

राहुल रॉय आगे लिखते हैं, ‘मैं अपनी बहन प्रियंका के साथ ये थेरेपी ले रहा हूं। इसमे समय और महनत दोनों लगेगी लेकिन आप जल्द मुझे फिर तेजी से बोलते हुए बात करते हुए देखेंगे।’ आपको बता दें कि इससे पहले राहुल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपनी बहन के साथ अपनी ख़ैरियत सबको देते नज़र आए थे। हालांकि इस दौरान एक्टर पूरी तरह साफ नहीं बोल पा रहे थे। वीडियो में उनकी बहन भी सभी से अपने भाई के लिए प्रार्थना करने की बात ​की थी।