दूसरे टेस्ट मैच में ऐसी हो सकती है भारत और इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। Ind vs Eng: मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 13 फरवरी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू हो रहा है। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम है, क्योंकि इस मैच के नतीजे के बाद आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की तस्वीर थोड़ी सी साफ हो जाएगी। हालांकि, फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला सीरीज के आखिरी मैच के बाद ही होगा।

चेन्नई के चेपक में होने वाले इस टेस्ट मैच में दोनों टीमों में बदलाव देखे जाने की पूरी-पूरी संभावना है, क्योंकि पहला टेस्ट मैच हारने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट के ऊपर कुलदीप यादव को मौका देने के दबाव होगा। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम के कप्तान और कोच ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि कुछ बदलाव दूसरे टेस्ट मैच में देखने को मिल सकते हैं। यहां तक कि इंग्लैंड की टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहले ही बाहर हो गए हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रिषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।