छत्तीसगढ़ सरकार ने कोवैक्‍सीन को लेकर जताई चिंता, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री हर्षवर्धन ने दी सफाई

नई दिल्ली। भारत की कोरोना वैक्‍सीन को लेकर दुनियाभर के देशों ने दिलचस्‍पी दिखाई है। कई देशों को भारत ने कोरोना वैक्‍सीन मुहैया भी कराई है। लेकिन देश के कुछ राज्‍यों की सरकार कोरोना वैक्‍सीन की विश्वसनीयता को लेकर अब भी सवाल उठा रहे हैं। कोवैक्सीन के तीसरे चरण के अधूरे परीक्षण पर छत्तीसगढ़ की चिंताओं को दूर करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने गुरुवार को कहा कि कोरोना के दोनों टीके कोवैक्सीन और कोविशील्ड सुरक्षित और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि महामारी के प्रभाव को कम करने के लिए इनका जल्द से जल्द इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे पहले छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि उन्होंने हर्षवर्धन को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके कोवैक्सीन को तब तक न भेजा जाए जब तक परीक्षण के नतीजे पूरे नहीं हो जाते। देव ने टीके की शीशियों पर एक्सपायरी डेट न लिखे होने पर भी चिंता जताई थी।

तेजी से हो रहा टीकाकरण