अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में पांच दिवसीय डिजिटल लाइब्रेरी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में पांच दिवसीय डिजिटल लाइब्रेरी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/दिनांक 24 फरवरी 2025

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग द्वारा पांच दिवसीय लाइब्रेरी जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के माननीय अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता व महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता के कुशल दिशा निर्देशन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलन से किया। कॉलेज लाइब्रेरियन डॉ. रामचंद्र ने उपस्थित विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी कंटेंट्स के विषय में अवगत कराया l उन्होंने बच्चों को नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल पर नामांकित करने के लिए प्रेरित किया l प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को संबोधित किया व कार्यशाला में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया l गौरतलब है कि प्राचार्य महोदय के कुशल नेतृत्व में इस तरह की गतिविधियां निरंतर आयोजित की जा रही हैं l कार्यशाला के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न संकायों कला, विज्ञान व वाणिज्य के विद्यार्थियों को डिजिटल लाइब्रेरी के प्रयोग के बारे में जागरूक किया जाएगा l प्रथम दिवस 111 विद्यार्थियों ने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए समस्त लाइब्रेरी विभाग को शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर सुभाष कैलोरिया, श्रीमति निधि मित्तल, आकाश, दीपांशु सहित लाइब्रेरी स्टाफ मौजूद रहे।