डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के बोर्ड के परीक्षार्थियों की सफलता के लिए हवन का आयोजन

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद के बोर्ड के परीक्षार्थियों की सफलता के लिए हवन का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।

डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में 10वीं व 12वीं कक्षा के बोर्ड के परीक्षार्थियों की सफलता के लिए हवन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने हवन यज्ञ में आहुति डालकर परमात्मा का आशीर्वाद लिया।

हवन का प्रारंभ विद्यालय संरक्षिका श्रीमती शैल बाला जैन के आशीर्वाद से तथा प्रधानाचार्या डॉ बिंदु शर्मा , श्रीमती ऋतु जैन (मुख्याध्यापिका), श्रीमती संजना महाजन (मुख्याध्यापिका) ,श्रीमती नेहा पांडेय (वरिष्ठ समन्वियका), श्रीमती चंचल चाँदना (परीक्षा समन्वयक), अध्यापकगण और विद्यार्थियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। आचार्य जी ने हवन की महत्ता समझाते हुए बताया कि यह न केवल वातावरण को शुद्ध करता है, बल्कि हमारे मन और मस्तिष्क को भी शांति प्रदान करता है। हवन में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों ने आहुति दी और परीक्षा में अच्छा परिणाम प्राप्त करने की प्रार्थना की। संपूर्ण विद्यालय वैदिक मंत्रों से गूंज उठा, जिनका उच्चारण देवी सरस्वती का आशीर्वाद लेने के लिए सभी छात्रगण और उनके गुरुजन सहित संपूर्ण डीपीएस परिवार द्वारा किया जा रहा था।
विद्यालय के प्रो-वाइस चेयरमैन व प्रेरणास्त्रोत रोहित जैनेंद्र जैन, विद्यालय मातृस्वरूपा संरक्षिका श्रीमती शैल बाला जैन,प्रधानाचार्या डॉक्टर बिंदु शर्मा तथा अध्यापकगण द्वारा सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आशीर्वाद दिया गया। हवन समारोह प्रधानाचार्या की शुभकामनाओं के साथ समाप्त हुआ, जिन्होंने छात्रों को भविष्य में ऊँचाइयों को छूने के लिए आशीर्वाद दिया तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने की सलाह भी दी। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अपना बहुमूल्य सफलता मंत्र भी साझा किया। यह हवन समारोह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी लाभकारी रहा। इस आयोजन से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली और उन्होंने आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त करने का संकल्प लिया।
विद्यालय परिवार विद्यार्थियोंके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करता है!!!