ताइक्वांडो खेल में जिले की महिला खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया

ताइक्वांडो खेल में जिले की महिला खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में आयोजित प्रथम चैंपियन ट्राफी के ताइक्वांडो खेल में जिला की 13 महिला खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें 13 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया केएल मेहता कॉलेज की 13 महिलाएं खिलाड़ियों की टीम ने हिस्सा लिया जिसमें से तीन स्वर्ण पदक चार कांस्य पदक हासिल किया
46 भार की श्रेणी में लक्ष्मी पांडे ने कांस्य पदक जीत कर जिले , कॉलेज व माता_ पिता का नाम रोशन किया
नेशनल सांच की टीम से बातचीत में लक्ष्मी ने बताया कि दो साल से खेल रही है और अब तक में दो पदक हासिल कर चुकी है सेमीफाइनल तक के सफर में लक्ष्मी ने कई कड़े मुकाबलों में अपने विरोधियों को हराया। हालांकि, सेमीफाइनल में उन्हें कड़े संघर्ष के बावजूद कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिवार, कोच, और प्रशंसकों में खुशी की लहर है।

लक्ष्मी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच माधुरी शुक्ला और अपने पिता ( पप्पू पांडे )माता (सुनीता पांडे) को दिया। उन्होंने कहा, कि मेरा बड़ा भाई आशीष पांडे क्रिकेट के कोच है मैं अपने बड़े भाई से प्रोत्साहन होकर स्पोर्ट में हिस्सा लिया और “यह पदक मेरे लिए केवल एक शुरुआत है। मैं आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं।”

लक्ष्मी की यह जीत न केवल उनके लिए, बल्कि अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से हर सपना साकार हो सकता है।