
मानव परिवार के सीनियर सिटीजन सदस्यों के लिए चलाई जाएंगी कई कल्याणकारी योजनाएं,बैठक करके लिया निर्णय
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
मानव सेवा समिति मानव परिवार के सीनियर सिटीजन सदस्यों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में आयोजित की गई समिति के सीनियर सिटीजन सेल के प्रभारी आईसी जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा सहित सीनियर सदस्य अरुण आहूजा,वाई के माहेश्वरी, केएल दुआ,बनवारी लाल गुप्ता, संघमित्रा कौशिक,जसवंत सिंह,मदन मोदी,गोविंद वर्मा, जितेन्द्र मेहता,श्री कुदाल,ओपी परमार, रामानंद राठी,सदाशिव सेठी,पीके देव अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता,एमएल चावला, नरेंद्र मिश्रा,ओपी सहल, प्रेम गांधी सहित कई सदस्यों ने भाग लिया बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति के सभी सीनियर सिटीजन सदस्यों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी,उनके लिए हर महीने हेल्थ चैकअप कैम्प लगाया जाएगा,धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा,उनके लिए साँस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें वे अपने हुनर व रुचि का प्रस्तुतीकरण करेंगे, हर माह के आखिरी रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया जाएगा।, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं सीनियर सिटीजन के लिए चलायी जा रही हैं उनका लाभ उनको दिलवाया जाएगा
