नक्षत्र के किरदार में खूब जमे नेत्रपाल शर्मा
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
फरीदाबाद (एजेंसी) शहर के सेक्टर-12 स्थित विशाल मैदान में आयोजित श्रद्धा रामलीला में इस बार सत्यवादी हरिश्चंद्र नाटक का भी मंचन किया गया। राजा हरिश्चंद्र के रोल में अनिल चावला ने शानदार अभिनय किया।
इसमें नक्षत्र के किरदार में नेत्रपाल शर्मा ने रंग जमा दिया। उनके हर संवाद पर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ ही हँसी के ठहाके भी जमकर लगे।
पूर्व में इस रामलीला का आयोजन पलवल में किया जाता था।
तारा की भूमिका में प्रसिद्ध गायिका योगंधा वशिष्ठ, सेठानी की भूमिका में जीबीएन स्कूल की छात्रा हिमानी शर्मा और रोहित की भूमिका में डीपीएस-19 के ऋषिव हंस ने उत्कृष्ट अभिनय किया।
नाटक में ऋषि विश्वामित्र ने हरिश्चंद्र के सत्यवादी होने की परीक्षा ली जिसमें वह खरे उतरे। राजा पर आई विपत्ति को देखकर दर्शक रोने लगे।
आधुनिक प्रौद्योगिकी की मदद से अयोध्या के राजमहल, काशी नगर, भयानक जंगल और श्मशान घाट जैसे दृश्यों का जीवंत मंचन किया गया।
