मूलचंद शर्मा का बल्लबगढ़ का तूफानी दौरा

भाजपा प्रत्याशी के परिवार ने चुनाव में झोंकी ताकत

मूलचंद शर्मा का बल्लबगढ़ का तूफानी दौरा

*अनाज मंडी और भट्टा एसोसिएशन फरीदाबाद ने दिया समर्थन*

*भाजपा प्रत्याशी के परिवार ने चुनाव में झोंकी ताकत*

सर्वप्रिय भारत/बल्लबगढ़।

भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा का जनसंपर्क अभियान लगातार तूफानी दौरे में बदल रहा है उनका पूरा परिवार भी चुनावी मैदान में उतर चुका है श्री शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती पूनम शर्मा, बेटा नवीन वशिष्ठ के सथ-साथ उनके बड़े भाई छोटे,भाई और सभी भतीजे चुनावी मैदान में अलग-अलग स्थान पर डोर टू डोर पहुंचकर लोगों से वोट के अपील कर रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा भी लगातार जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से जुड़ रहे हैं और उन्हें अलग-अलग संस्थाओं, शहर के गणमान्य लोगों से समर्थन मिल रहा है भाजपा प्रत्याशी शर्मा ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र हरियाणा की दिशा और दशा दोनो ही तय करेगा उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो कहा है वह करके दिखाया है।
घोषणा पत्र को हरियाणा के हित में बताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा देश को विकसित बनाने की बात करती है और इस फॉर्मूले से हरियाणा के भी विकास का घोषणा पत्र बनाया है।
कैबिनेट मंत्री रहे भाजपा प्रत्यासी मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ मंडी पहुंचे बल्लभगढ़ अनाज मंडी में लाला श्रीराम लख्मीचंद आढ़त पर मंडी के गणमान्य लोगों ने पंडित मूलचंद शर्मा का जोरदार स्वागत किया और उन्हें विधानसभा चुनाव में विजई होने का आशीर्वाद दिया।
श्री मूलचंद शर्मा ने सभी आढ़तियों का आभार प्रकट किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि बल्लभगढ़ के विकास के लिए जो कार्य अभी तक कार्य किए हैं, एसे ही विकास कार्यों की झड़ी भविष्य में भी जारी रहेगी। फरीदाबाद ब्रिक्स संगठन के प्रधान बृजमोहन गुप्ता ने मूलचंद शर्मा को समर्थन देते हुए उनका फूल मालाओं से सेक्टर 2 कार्यालय पहुंचकर स्वागत किया।
जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी श्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ की भीकम कॉलोनी पहुंचे और लोगों से वोट की अपील की। इस मौके पर भाजपा नेता श्री हरेंद्र भाटी,सुषमा यादव, बलराज नागर, भगवान सिंह,अंचत बैंसला,भगवान सिंह फौजदार,बल्ली,सतीश मास्टर,केडी मास्टर,जीत सिंह,देवराज,महेश शर्मा,चीकू,नितिन यादव,धर्मसिंह सहित कॉलोनी के सभी गणमान्य जन मौजूद रहे।