अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अंग्रेजी विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अंग्रेजी विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/दिनांक 13 सितंबर, 2024

अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के अंग्रेजी विभाग द्वारा कॉलेज चेयरमैन श्री देवेंद्र गुप्ता व कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. संजीव गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस व्याख्यान में गुरु द्रोणाचार्य कॉलेज, गुरुग्राम की अंग्रेजी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका लांबा द्वारा ‘ संचार कौशल’ विषय पर प्रकाश डाला गया। इस व्याख्यान सत्र में मौखिक और गैर-मौखिक संचार तकनीकों को बढ़ाने, प्रभावी सुनने और पेशेवर और व्यक्तिगत दोनों संदर्भों में स्पष्ट अभिव्यक्ति के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया। डॉ. लांबा ने यूजी और पीजी अंग्रेजी के विद्यार्थियों को संचार क्षमताओं को बेहतर बनाने, विभिन्न विचार विमर्श में अधिक जुड़ाव और समझ को बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक उपकरण और रणनीति बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इस व्याख्यान में 80 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम की समन्वयक अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. सारिका कांजलिया थीं। इस अवसर पर अंग्रेजी विभागा अध्यक्षा डॉ. गीता गुप्ता, डॉ. इनायत चौधरी, सुभाष कैलोरिया, मिस शैली मालिक, मिस कशिश चावला व मिस रचना उपस्थित रहे।