पंकज गर्ग की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन।

पंकज गर्ग की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 55 फरीदाबाद के अंग्रेजी के प्राध्यापक श्री पंकज गर्ग की अपने द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान सतेंद्र सोरोत जी के द्वारा विमोचन कराया। उनके द्वारा अंग्रेजी में लिखी गई दो पुस्तके “ आर यू ए हेलीकॉप्टर पैरेंट” अभिभावकों के लिए बहुत ही अच्छी पुस्तक है।इस पुस्तक मे उन्होने अपने अध्यापन के कार्यकाल के दौरान के अपने अनुभव के द्वारा कि माता पिता कैसे अपने बच्चो के जीवन पर अपना प्रभाव छोड़ते है इस विषय बड़ी सुंदरता से दर्शाया है। श्री गर्ग के अनुसार हम बतौर माता पिता कई बार अनजाने में अपने बच्चो का अहित कैसे कर देते है यह आपको पुस्तक पढ़ने के बाद महसूस होगा।यह पुस्तक नोशन प्रेस के द्वारा पब्लिश की गई।
उनकी दूसरी पुस्तक “इंग्लिश अनलॉक्ड” अंग्रेजी के विद्यार्थियों के लिए एक उपहार से कम नहीं है। इस पुस्तक को लिखने की आवश्यकता के बारे मे बताते हुए उन्होंने कहा बाजार में अंग्रेजी ग्रामर की बहुत पुस्तके उपलब्ध है लेकिन ऐसी पुस्तक जो कक्षा 6 से 12 के लिए ग्रामर एवम राइटिंग स्किल दोनो में काम आए ऐसी कोई पुस्तक नहीं। इस कारण ऐसा देखने को मिलता है कि हर वर्ष बच्चा नई पुस्तक लेता था। दूसरा अंग्रेजी ग्रामर की पुस्तकों में भारतीय परिवेश के उदाहरण नहीं मिलते । इस पुस्तक में भारतीय ज्ञान परंपरा एवम उसके उदाहरण ही रखे गए है।
श्री सतेंद्र सोरोत जी ने पुस्तकों का विमोचन किया और गर्व महसूस करते हुए कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक सदैव विद्यार्थियों के हित के लिए नए नए प्रयोग करते रहते है और यह उसका ही एक उदाहरण है।इस कार्यक्रम मे विद्यालय के शिक्षक डॉ. विजेंदर, डॉ. कुलदीप , डॉ वसीम , श्रीमती ज्योति , श्रीमति सविता ,श्रीमती कविता ,श्रीमती बबिता , श्री सिकंदर सिंह , श्री बृजेश , श्री अरविंद , श्री मनोज एवम स्टाफ सेक्रेटरी श्री रिंकू कर्दम मौजूद रहे और सभी ने श्री पंकज गर्ग को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।