सेक्टर 86 स्थित सेंट पीटर कॉलेज में किया गया शिक्षक दिवस का आयोजन ।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

सेक्टर 86 स्थित सेंट पीटर कॉलेज में आज दिनांक 5-9- 2024 को शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ गुलशन कुमार सपरा जी ने छात्रों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए तथा सभी शिक्षक वर्ग को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए समारोह का उद्घाटन किया।
डॉ सुषमा रानी ने छात्रों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया , जिसमें संगीत, नृत्य, भाषण, हास्य कविता तथा कहानियों की सुंदर प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर अध्यापक वर्ग के लिए विशेष प्रकार की क्रीड़ाओं का आयोजन भी किया गया।
इस कार्यक्रम में मंच संचालन बी. ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा हिमांशी और दृष्टि के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य सहयोगी पवन, पल्लवी, प्रदीप, विकास आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।