रोटरी क्लब फरीदाबाद हैप्पीनेस और के आर ऑटो टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

रोटरी क्लब फरीदाबाद हैप्पीनेस और के आर ऑटो टेक प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर के अध्यक्षता क्लब की प्रधान मेघा बिंदल ने की व इस शिविर की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रोटेरियन लतेश शर्मा थी। इस शिविर के मुख्य अतिथि श्री संजय सिंह सुपरीटेंडेंट आफ पुलिस पलवल जेल थे जिन्होने सभी रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और कहा कि एक यूनिट रक्तदान से एक साथ तीन जीवन बचाए जा सकते हैं। आपका दान किया हुआ रक्त कभी खराब नहीं जाएगा किसी का जीवन बचाएगा। उन्होंने कहा कि हर 3 महीने में हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सभी रख्तदाताओं का हौंसला बढ़ाते हुए क्लब की प्रधान मेघा बिंदल ने उपहार देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन सचिन जैन, क्लब की मेंटोर डॉक्टर अंजलि जैन, शाइन ज्वेल्स से रो.गौरव बिंदल, के आर ऑटोटेक के डायरेक्टर जतिन शर्मा, क्लब सचिव मनीता मेंनी, क्लब की सचिव दीपा शर्मा, क्लब कि चार्टर प्रेजिडेंट आर जे भावना शर्मा, पूजा गुप्ता, शिल्पा परनामी, रिचा पांडे, गीता बहल, विमल कपूर,ने अपना योगदान दिया। के आर ऑटोटेक से प्रिया, भावना, यतिन, सुरेन और श्रेया भी मौजूद रहे। इस रख्तदान शिविर में १०० से भी ज़्यादा यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्लब के सदस्यों ने भविष्य में और भी रखतदान शिविर आयोजित करने का प्रण लिया।