इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना में पौधारोपण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/दिनांक 09.08.2024

इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद के प्रांगण में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशो के अनुसार पौधरोपण अभियान (9-31 अगस्त) का शुभारम्भ 50 पौधे लगाकर किया गया I इसके अतिरिक्त इस अभियान के दौरान इसमें विभिन्न किस्म के 500 पौधे इंस्टिट्यूट के आसपास के गांव के सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायत एवं सड़क के किनारे लगाने की योजना है I इस कार्यक्रम का आयोजन NSS इकाई की संयोजक डॉ सोनिया वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया I इस अवसर पर संस्थान के सभी अध्यापकगण, कर्मचारी व छात्र छात्रा बढ़चढ़कर अपना योगदान दे रहे है I