चंदावली में यूनिवर्सिटी, प्रोग्राम के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन

चंदावली में यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आयोजन

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद /9 अगस्त, 2024

अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तरह गोद लिए गांव चंदावली में कॉलेज चेयरमैन श्री देवेंद्र गुप्ता जी एवम प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी के कुशल दिशा–निर्देशन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आगाज किया गया l महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के आदेशानुसार वृक्षारोपण अभियान के तहत संबंधित कॉलेजों के सहयोग से इस शैक्षणिक सत्र में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसका शुभारंभ आज हरियाणा के महामहिम राज्यपाल व एमडीयू के कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय ने विश्वविद्यालय के प्रांगण में पेड़ लगाकर किया I अग्रवाल महाविधालय ने भी इस अभियान का आगाज किया l इसके अंतर्गत यूनिवर्सिटी आउटरीच इंचार्ज सुभाष कैलोरिया के नेतृत्व में कॉलेज वालंटियर्स ने थाना सदर आईएमटी चंदवाली के प्रांगण में पौधारोपण किया। विदित है कि विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के मौके पर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘एक पेड़ मां’ के नाम अभियान की शुरुआत की थी। पीएम ने इस अभियान को शुरू करने के दौरान कहा था कि मैं देशवासियों के साथ ही दुनियाभर के लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ जरूर लगाएं। अग्रवाल कॉलेज ने हाल ही में 22 जुलाई से 5 अगस्त, 2024 तक वृक्षारोपण पखवाड़े का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों पेड़ लगाए । इस अवसर पर पीएसआई अक्षय, पीएसआई विनोद, रविंद्र, राजकुमार, ऋषि, योगेश, प्रवीण पम्मी, कीर्तिका, रोहित, तरुण, ललित, अमर चकमा व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।