सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
रोटरी क्लब फरीदाबाद हैप्पीनेस द्वारा शुभम पैकेजिंग मशीनस प्राइवेट लिमिटेड बल्लभगढ़ में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ब्लड डोनेशन कैंप की अध्यक्षता क्लब की प्रधान मेघा बिंदल व कोषाध्यक्ष दीपा शर्मा ने की। ब्लड डोनेशन मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान व ट्रस्टी मेंबर रोटरी ब्लड बैंक फरीदाबाद से रोटेरियन एच एल भूटानी जी थे, उन्होंने कहा रोटरी ब्लड बैंक निरंतर थैलेसीमिया बच्चों को मुफ्त में रक्त चढ़ता है और सभी सामाजिक संस्थाओं से व सामाजिक लोगों से आग्रह करता है कि समय समय पर रक्त दान करें । किसी भी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत हो तो रोटी ब्लड बैंक फरीदाबाद से ले सकता है। विशिष्ट अतिथि दीपक प्रसाद (इंचार्ज रोटरी ब्लड बैंक), डिस्ट्रिक्ट चेयर एडमिन रोटेरियन सचिन जैन, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन विनोद गुप्ता,
क्लब मेंटोर डॉ अंजलि जैन, धीरज जैन, विमल कपूर, डॉ लीना रल्हन, पूजा गुप्ता लतेश शर्मा, मनोज संधू विशेष रूप से मोजूद रहे। शुभम पैकेजिंग मशीन से हरिदत्त शर्मा, कुशल तनेजा, राहुल सिंह फैज मोहम्मद, कुलदीप सीरवी का विशेष रूप से योगदान रहा।
