कावड़ियाँ बोले बोल बम्ब सड़क सुरक्षा सबको ज़रूरी
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल एवं डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद उषा के निर्देशनुसार एवं ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद एवं सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्ग दर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 जागरूकता अभियान आज अजरोंदा चौक फरीदाबाद मे चलाया गया
मथुरा रोड से एनआईट की तरफ़ जा रहें भोले कावड़ियों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया भोले प्रशासन द्वारा निर्धारित लाईन में ही चलें रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी ने कुछ कावडीयों से बात करके पूछा तो बताया कि हरिद्वार से फ़रीदाबाद तक प्रशासन पूरी तरह सहयोग कर रहा है पुलिस प्रशासन बिना बैठे घण्टो सड़कों पर ड्यूटी सेवा कर रहें हैं ताकि कोई समस्या उत्पन्न हो ताकि सब अपने स्थान पर समय पर और सुरक्षित पहुचें व भोले बाबा पर हरिद्वार से लाया गंगा जल जलअभिषेक करें
कमल कुमार एएसआई ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी कि सड़क पर हमेशा ही चलते समय सभी दुपहिया वाहन को चलाते समय दोनों सवारी को हेलमेट पहनना अनिवार्य है दुपहिया वाहन चालको को अपने अपने हेलमेट की सेफ़्टी बेल्ट लगाने के बारे में बड़ी जानकारी दी अक्सर जल्द बाज़ी में हम सभी वाहन चालक हेलमेट की बेल्ट नहीं लगाते है और सड़क पर कोई झटका लगने से हेलमेट दूर सड़क पर गिर जाता है जिसका सुरक्षा का कोई फ़ायदा नहीं इसलिए हमेशा हेलमेट की बेल्ट ज़रूर लगाए, दुपहिया वाहन चालको को ISI मार्क हेलमेट ही पहनना अनिवार्य है सभी दुपहिया वाहन पर चालक अपने अपने वाहन में साईड के दोनों शीशे लगाना अनिवार्य है वरना आपका चालान सड़क पर CCTV कैमरे एवं ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से कट सकता है और अपने अपने वाहन को सड़क पर चलाते समय हमेशा ही अपनी निर्धारित गति सीमा में ही अपना अपना वाहन चलाए सड़क पर सभी वाहन चालक अपनी अपनी गाड़ी चलाते समय सभी चालक अपनी अपनी लेन में ही हमेशा सड़क पर चले मोटर व्हीकल एक्ट 2019 में जुर्माने अब 10 गुना बढ़ चुके है अपनी अपनी कार में दोनों एवं पीछे बैठे हुई सवारी को सीट बेल्ट लगाना अब अनिवार्य है गाड़ी में पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है वरना आपका चालान सड़क पर अब कट सकता है किरपा आप सभी प्रेशर होर्न सड़क पर बिलकुल न बजाये इसका जुर्माना 10,000 हो गया है इसलिए हमेशा ट्रैफिक के नियमो की पालना सड़क पर अबश्य करे आप के साथ आपका परिवार भी जुड़ा हुआ है सड़क पर आपकी छोटी से गलती आपके परिवार को नुकसान दे सकती है युवा बच्चो को समझाया गया की बुलेट मोटरसाइकिल में पटाखा साईंलेंसर या कोई भी साईंलेंसर लगाने पर 10 हज़ार का चालान कट सकता है वाहन चलाते समय मोबाईल भी बिल्कुल ना चलाए अपने अपने वाहन लो चलाते समय आप सभी कान के अंदर अपनी लीड बिलकुल ना लगाए और सबसे महत्बपूर्ण अगर सड़क पर किसी का दुर्घटना होती है और पीक आवर गोल्डन होरस में यानी जल्द से जल्द अस्पताल पहुँचाओ और सरकार द्वारा ईनाम पाओ इसकी जानकारी भी दी गई
आज इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर सेंट्रल जोन महावीर एएसआई कमल कुमार, होमगार्ड सोनू , सरदार देवेंद्र सिंह स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार एवं रोड़ सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन से बिजेंद्र सैनी , नवीन कुमार, दीपक छाबड़ा मोज़ूद रहें
