अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ में कारगिल विजय दिवस पर एसडीजी क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ में कारगिल विजय दिवस पर एसडीजी क्लब द्वारा किया गया पौधारोपण

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ में प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी के मार्गदर्शन में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। कारगिल विजय दिवस स्वतंत्र भारत के सभी देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों के सम्मान में वर्ष 1999 से प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को सम्मान दिवस मनाया जाता है। गौरतलब है कि महाविद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण पखवाड़े का शुभारंभ महाविधालय प्रधान श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी और महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता जी के करकमलों से 22 जुलाई, 2024 को किया गया। इसी क्रम में आज कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण किया गया और देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया l वालंटियर्स को पौधे वितरण किए गए ताकि वह अपने आसपास पौधे लगाकर पर्यावरण को उन्नत बनाने में अपना सहयोग करें l इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. के. एल. कौशिक, डॉ. गीता गुप्ता, सस्टेनेबल डेवलेपमेंट गोल्स क्लब संयोजिका डॉ. सारिका कंजलिया, सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी, डॉ. रेखा सेन, डॉ. देवेंद्र, डॉ. इनायत चौधरी, सुभाष कैलोरिया, मैडम नेहा गोयल एवं क्लब वालंटियर्स उपस्थित रहे।