ताऊ देवी लाल पार्क में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

ताऊ देवी लाल पार्क में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

सर्वप्रिय भारत/गुड़गांव/फरीदाबाद

गुड़गांव के सेक्टर 52 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में ऋद्धि–सिद्धि योग केंद्र के प्रशिक्षक संदीप योगी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। योग दिवस 2024 के थीम “स्वयं और समाज के लिए योग” को मध्य नजर रखते हुए जनसमूह को इसके महत्व से अवगत करवाया l इस कार्यक्रम में सैंकड़ों प्रतिभागियों ने सुबह 6:30 से योग सत्र में हिस्सा लिया l प्रशिक्षक ने योग के महत्व से लोगों को जागरूक करने और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने पर बल दिया।