जानकारी के अभाव में होते हैं एक्सीडेंट- डॉ एमपी सिंह
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
14 जून 2024 को पूरे विश्व में रक्तदान दिवस मनाया जा रहा है इसी को मध्येनजर रखते हुए रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य एवं बेसिक लाइफ सपोर्ट के प्रशिक्षक डॉ एमपी सिंह ने एसीपी ट्रैफिक के सहयोग से फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जिसमें अजरौंदा चौक, सेक्टर 15, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 12 के चौक चौराहों पर सैकड़ो लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया।
डॉ एमपी सिंह ने विश्व रक्तदाता दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपनी जागरूकता का परिचय देना चाहिए और ऐसे कार्य करने चाहिए ताकि रक्त की जरूरत ही ना हो । जब हम नशे की हालत में किसी भी वाहन को चलाते हैं तो अधिकतर दुर्घटनाएं घटित हो जाती है जब हम लाल बत्ती को जंप करते हैं जल्दबाजी में दाएं बाएं से अपने वाहन को निकालना चाहते हैं पुलिस कर्मचारी को चौक पर खड़ा हुआ देखकर इधर-उधर से निकलने की कोशिश करते हैं तब अधिकतर सड़क दुर्घटनाओं का जन्म हो जाता है इन सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है यदि हम सावधान होकर अपने वाहन को चलाएं और दुर्घटना से देर भली तथा घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है इस स्लोगन को याद रखें ।
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि हमेशा टू व्हीलर पर हेलमेट पहनकर चलना चाहिए, फोर व्हीलर में सीट बेल्ट लगानी चाहिए, मोबाइल पर बात करते हुए वाहन नहीं चलाना चाहिए, सड़क किनारे लगे चिन्ह और प्रतीकों का मन से पालन करना चाहिए, यातायात पुलिस के इशारों पर चलना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए, पैसेंजर वाहनों को भार वाहक वाहन नहीं बनाना चाहिए, वाहन से संबंधित जरूरी कागजात हमेशा अपने साथ रखने चाहिए, गलती करने के बाद अहम और बहम का परिचय नहीं देना चाहिए, अपनी गलती को मान लेना चाहिए ।
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने गोल्डन आवर के बारे में जानकारी देते हुए सीपीआर का प्रशिक्षण भी दिया ताकि घायलों की जान बचाई जा सके और अतिशीघ्र उनको अस्पताल पहुंचाया जा सके ।
इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा सिविल डिफेंस और होमगार्ड के जवान भी उपस्थित रहे।
