नाबालिग बच्चो को प्यार दे ,अपना वाहन बिल्कुल नहीं :इंस्पेक्टर सतीश कुमार

नाबालिग बच्चो को प्यार दे ,अपना वाहन बिल्कुल नहीं :इंस्पेक्टर सतीश कुमार

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

जिला फ़रीदाबाद उपायुक्त विक्रम सिंह आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फरीदाबाद के डीटीओ मनीष सहगल एवं डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद उषा के निर्देशनुसार एवं एवं सतीश कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर ग्रेटर फरीदाबाद व सरदार देवेंदर सिंह सदस्य स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार के मार्ग दर्शन में मोटर व्हीकल एक्ट 2019 एवं योग जागरूकता अभियान आज अटल पार्क,सेक्टर-2 बल्लबगढ़ मे चलाया गया

आज इस प्रोग्राम का आयोजन हरियाणा योग आयोग हरियाणा सरकार के सदस्य योग आचार्य जयपाल शास्त्री एवं रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन (रजि.) के द्वारा आज सुब्रह 5.50 बजे करवाया गया सतीश कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर ग्रेटर फरीदाबाद के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी कि सड़क पर हमेशा ही चलते समय सभी दुपहिया वाहन को चलाते समय दोनों सवारी को हेलमेट पहनना भारत सरकार के द्वारा अनिवार्य है दुपहिया वाहन चालको को अपने अपने हेलमेट की सेफ़्टी बेल्ट लगाने के बारे में बड़ी जानकारी दी अक्सर हम सभी जल्द बाज़ी में हम सभी वाहन चालक हेलमेट की बेल्ट नहीं लगाते है और सड़क पर कोई झटका लगने से हेलमेट दूर सड़क पर गिर जाता है जिसका सुरक्षा का कोई फ़ायदा नहीं इसलिए हमेशा हेलमेट की बेल्ट ज़रूर लगाए, दुपहिया वाहन चालको को आईएसआई मार्क हेलमेट ही पहनना अनिवार्य है सभी दुपहिया वाहन पर चालक अपने अपने वाहन में साईड के दोनों शीशे लगाना भी अब अनिवार्य है वरना आपका चालान सड़क पर सीसीटीवी कैमरे एवं ट्रैफिक पुलिस के माध्यम से कट सकता है और अपने अपने वाहन को सड़क पर चलाते समय हमेशा ही अपनी निर्धारित गति सीमा में ही अपना अपना वाहन चलाए सड़क पर सभी वाहन चालक अपनी अपनी गाड़ी चलाते समय सभी चालक अपनी अपनी लेन में ही हमेशा सड़क पर चले मोटर व्हीकल एक्ट 2019 में जुर्माने अब 10 गुना पुरे देश एवं सभी प्रदेश में बढ़ चुके है आप सभी अपनी अपनी कार में दोनों सवारी एवं पीछे बैठे हुई सवारी को सीट बेल्ट लगाना अब पूरे देश एवं प्रदेश में अनिवार्य है अपनी अपनी गाड़ी में पिछली सीट पर भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है वरना आपका चालान सड़क पर अब ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सड़क पर एवं सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कट सकता है किरपा आप सभी प्रेशर होर्न सड़क पर बिलकुल न बजाये इसका जुर्माना 10,000 रूपए हो गया है इसलिए हमेशा ट्रैफिक के नियमो की पालना सड़क पर अबश्य करे आप के साथ आपका परिवार भी जुड़ा हुआ है सड़क पर आपकी छोटी सी गलती आपके परिवार को नुकसान जीवन भर दे सकती है बुलेट मोटरसाइकिल में पटाखा साईंलेंसर या कोई भी साईंलेंसर लगाने पर 10 हज़ार रूपए का चालान कट सकता है वाहन चलाते समय मोबाईल भी बिल्कुल ना चलाए अपने अपने वाहन लो चलाते समय आप सभी कान के अंदर अपनी लीड बिलकुल ना लगाए और सबसे महत्बपूर्ण अगर सड़क पर किसी की दुर्घटना होती है और पीक आवर गोल्डन होरस में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्दअस्पताल पहुँचाओ और भारत सरकार द्वारा ईनाम पाओ इसकी जानकारी भी सभी सदस्यों को आज दी गई

सतीश कुमार ट्रैफिक इंस्पेक्टर ग्रेटर फरीदाबाद ने साइबर क्राइम 1930 के बारे में एवं 112 के बारे में जानकारी दे गयी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के बारे में बताया की आप सभी सारथी ऐप के माध्यम से अपना लर्निंग लाइसेंस एवं पक्का लाइसेंस बनवा सकते है दूसरा 16 साल से 18 साल तक के सभी बच्चे 50 सीसी वाली स्कूटी ही चला सकते है लाइसेंस बनवा कर डिज़ी लाकर में अपने गाड़ी के सारे डॉक्यूमेंट लाइसेंस, RC वाहन का रेजिस्ट्रशन सर्टिफिकेट , इन्शुरन्स, पोलुशन सर्टिफिकेट 4 चीजे हमेशा अपने अपने वाहन में हमेशा ही रखे
झ्स अवसर पर रोड सेफ्टी ओमनी फाऊडेशन (रजि.) से परवीन शर्मा ,राकेश गुप्ता,बिजेंद्र सैनी,रिंकू मल्होत्रा एवं हरियाणा योग आयोग हरियाणा सरकार के सदस्य योग आचार्य जयपाल शास्त्री व योग टीम की तरफ से मास्टर तेजपाल शर्मा ,कृष्ण कुमार,मुकेश गुप्ता ,वेद राम सैनी,रामपाल चौहान एवं स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल हरियाणा सरकार एवं मेंबर ऑफ पार्लीमेन्ट के सदस्य सरदार देवेंद्र सिंह भी मोके पर मौजूद थे।

नाबालिग बच्चो को प्यार दे अपना वाहन बिल्कुल नहीं

हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं
बल्कि अपने परिवार को देखकर पहने