हरियाणा जल्द बनेगा सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला राज्य – शील मधुर

मतदान से मजबूत बनेगा प्रजातंत्र, खुशहाल बनेगा जीवन- शील मधुर

*प्रजातंत्र के मजबूती के लिए मतदान परमावश्यक- शील मधुर*

*हरियाणा जल्द बनेगा सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला राज्य-शील मधुर*

मतदान से मजबूत बनेगा प्रजातंत्र, खुशहाल बनेगा जीवन- शील मधुर

*जनतंत्र के मजबूती के लिए मतदान अवश्य करने का लिया संकल्प*
मतदान जन जागरूकता अभियान का हुआ आगाज़

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

तिरंगा सेना एवं सादर इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में सेक्टर 16 स्थित किसान भवन में प्रजातंत्र के महापर्व (लोक सभा चुनाव2024) में मतदाताओं द्वारा मतदान प्रक्रिया में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करने हेतु मतदान जन जागरूकता अभियान का शुभारम्भ शील मधुर, आई पी एस (से.नि.)
पूर्व पुलिस महानिदेशक, हरियाणा पुलिस तथा तिरंगा सेना एवं सादर इंडिया के अध्यक्ष के द्वारा किया गया । उन्होंने देशवासियों से अपील किया कि वे मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा सेना एवं सादर इंडिया का उद्देश्य है कि प्रजातंत्र मजबूत बने जिससे देश के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बने। शील मधुर ने कहा कि वे हरियाणा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को आवश्यक रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे जिससे बहुत जल्द हरियाणा सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला राज्य बनेगा। उन्होंने वहाँ उपस्थित गणमान्य महानुभावों को न सिर्फ मतदान करने के लिए संकल्प दिलाई अपितु आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेगें। इस अवसर पर एडवोकेट संदीप सेठी, डॉ.आर एन सिंह, एडवोकेट राजेश खटाना, रमाकांत तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में किसान भवन के प्रभारी रमेश चौधरी, सामूहिक पूर्वांचल सभा के अध्यक्ष राज नाथ सिंह, पूर्वांचल फाउंडेशन के अध्यक्ष एस के सिंह, यमुना रक्षक दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रभारी शरीफ आज़म, सूर्य प्रताप सिंह, दिलीप भारती, पवन कुमार सिंह, संजीव कुशवाहा, सुरेश, राज सिंह सहित विभिन्न समाजिक संगठनों के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित हुए।