मॉर्डन स्कूल में छात्रा अनन्या बजाज कक्षा में रही अव्वल|
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम सत्र हुआ है जिसमें बहुत से छात्रों ने श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के साथ नए कीर्तिमान बनाए है। उसमें अनन्या बजाज भी है जिन्हें दसवीं कक्षा में 95% अंक प्राप्त हुए |
माता पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब उन्होंने अपनी बेटी का परीक्षा परिणाम देखा|
अनन्या ने पूरे साल अपनी माता से ही पढ़ी जोकि किरण क्लासिस की फाऊंडर डायरेक्टर है और मॉडर्न स्कूल की अध्यापिकाओं के सहयोग से यह परिणाम प्राप्त किया है।इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन श्री सुशील जैन जी तथा प्राधानाचार्या श्रीमती नीलिमा जैन जी ने सभी अभिभावकों, छात्रों एवं अध्यापकों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
मॉर्डन स्कूल का श्रीमान् कपिल बजाज और श्रीमती किरण बजाज का दिल से आभार व्यक्त करती हैं जिनकी वजह से आज हमे यह खुशी का समय देखने को मिला है।
