अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मेन बाजार, बल्लबगढ़ के छात्र जतिन अग्रवाल ने ताइक्वांडो में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
अग्रवाल पब्लिक स्कूल, मेन बाजार, बल्लबगढ़ के छात्र जतिन अग्रवाल पुत्र संजय कुमार अग्रवाल ने Stairs Youth National Games 2023- 24 जिनका आयोजन इन्दिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली में 27 से 30 अप्रैल 2024 को हुआ था, ने ताइक्वांडो में (जूनियर माईनस 51 Kg श्रेणी में) Bronze Medal जीतकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। छात्र जतिन अग्रवाल की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधान देवेन्द्र गुप्ता, सचिव अनिल सिंगला व प्रधानाचार्य सुमन लता ने छात्र को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
