डी. ए. वी बल्लभगढ़ मे आयोजित ग्रीन माइंड ससटेनेबल प्रतियोगिता मे शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रों ने जीता तृतीय पुरुस्कार
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
डी. ए. वी बल्लभगढ़ मे क्रिएटिव थिंकर फाउंडेशन के तत्वाधान मे आयोजित ग्रीन माइंड ससटेनेबल प्रतियोगिता मे शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रों ने तृतीय पुरुस्कार जीता.
प्रतियोगिता मे फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और दिल्ली के विभिन्न विद्यालयो ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई. साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता ने सभी विजेता छात्र छात्राओं को शुभकामना देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है.
शिरडी साईं बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने भी सभी विजेता छात्रों और उनकी मार्गदर्शक पूजा पहवा को शुभकामनाये दी.
