सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद 19 मार्च।
गांव झाडसैंतली निवासी 104 वर्षीय बोहती देवी स्वर्गीय श्री शोभाराम का देर साय निधन हो गया। बता दे की बोहती देवी धर्म आचरण, सत्यवादी एवं परोपकारी युग का अंत, आज हमारे डागर परिवार गाँव झारसैंटली की सबसे ज्यादा उम्रदराज,बहुत ही मिलनसार,परोपकारी,दयालु आदरणीय बोहती देवी का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गय।
गांव झाडसैंतली ही नहीं अपितु आसपास के कई गांवो में सबसे ज्यादा उम्र की थी। बोहती देवी के पांच पुत्र व दो बेटियां है। उनके पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र मास्टर हरी राम हुए व समाजसेवी डॉक्टर जिले सिंह डागर के अलावा उनके तीन पुत्र व भरा पूरा परिवार है। दो जेली सिंह डागर ने बताया कि उनकी माताजी गांव ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांव में सबसे ज्यादा उम्र की थी उनका स्वास्थ्य अंतिम समय तक भी ठीक रहा है उन्हें कभी किसी प्रकार की कोई लंबी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनकी माता जी के परिवार अब कम से भी काम 100 व्यक्तियों का परिवार है जो आपस में सभी प्यार प्रेम से रह रहे हैं। जिले सिंह डागर ने बताया कि उनकी माता पिछले पांच दिन से ही बीमार चल रही थी। देर रात को उनकी माता का स्वर्गवास हो गया जिससे उनके परिवार को उनकी बहुत कमी खलेगी। आज सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।जिसमें गांव सहित अन्य गाँवो के हज़ारों सैकड़ो लोग शाम्मिल हुए।
