इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना , फरीदाबाद में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद
आज इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ & रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें विभिन्न प्रकार की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं जैसे वाद विवाद, कविता, मेहंदी , क्लासिकल डांस, लोक नृत्य, फैंसी ड्रेस, लोक गीत, सितार वादन व गायन प्रतियोगिताओं का आयोजन बड़े हर्षोल्लास से किया गया I छात्र-छात्राओं ने इन सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ हिस्सा लिया I इस कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा ने दीप प्रज्ज्वलित करके की I छात्र विजय को मिस्टर फ्रेशर, गरिमा को मिस फ्रेशर, गजेंद्र को मिस्टर ILR और स्वाति को मिस ILR का अवार्ड दिया गया I इस कार्यक्रम को चार चांद लगाने में हिंदी विषय की वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ संगीता वर्मा ने अहम भूमिका निभाई और संस्थान के अन्य अध्यापक गणों व कर्मचारियों का भरपूर सहयोग रहा I
