रोटरी क्लब ऑफ़ फ़रीदाबाद संस्कृति ने लगाया तिगांव में आंखों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर।
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

दृष्टि आई सेंटर के तत्वाधान में रोटरी क्लब ऑफ़ फ़रीदाबाद संस्कृति ने तिगांव के शिव मंदिर, सब्ज़ी मंडी के पास एक कैम्प का आयोजन किया, जिसमें आंखों की निशुल्क जांच की गई। लगभग 150 लोगो ने इस शिविर में जाँच कराई, जो 35 से 75 की उम्र के बीच के थे ।
इस रोटरी क्लब ने 60 ज़रूरतमंद लोगो के लिये चश्में बना कर देने का आश्वासन भी दिया तथा 15 सीनियर सिटीजन जिनका कैटरेक्ट diagnose हुआ है , उनका मुफ़्त सर्जरी कराने का भी निर्णय लिया ।
इस कैम्प में क्लब के प्रधान श्री अनुज सिंघल और फर्स्ट लेडी अलका सिंघल शुरू से अंत तक लोगों के साथ रहे और उनका प्रोत्साहन बढ़ाते रहे।
रोटरी क्लब समाज के लिए सदैव आगे बढ़ चढ़ कर लोगों की सेवा में तत्पर रहता हैं ।
