बेटी बचाओ अभियान के 7 मार्च को होने वाले भारतीय लाडली गौरव अवार्ड में देश महान महिला विभूतियाँ होंगी सम्मानित- हरीश चन्द्र आज़ाद
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद।
बेटी बचाओ अभियान 7 मार्च को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की 21 महान लाडली विभूतियों व शहर की 11 महिला अधिकारीयों को सनातन धर्म मन्दिर धर्मशाला जवाहर कालोनी फरीदाबाद में भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित करेगा। संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में राजा नहर सिंह के प्रपोत्र व वरिष्ठ इनेलो नेता सुनील तेवतिया होंगे। बेबी प्रियंका लाडलियों के गीत प्रस्तूत करेगी।
कार्यक्रम के लिये आज एक मीटिगं सैक्टर 29 कार्यालय में ब्लाक टीम के साथ हरीश चन्द्र आज़ाद की अध्यक्षता में रखी गई जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई व सदस्यों को कार्य सौंपा गया। आज़ाद ने कहा कि यह कार्यक्रम शहर का सबसे बड़ा सामाजिक कार्यक्रम होगा जिसमें शहर की लगभग सभी सामाजिक हस्तियाँ उपस्थित होंगी।
चेयरमैन जगजीत कौर ने बताया कि कार्यक्रम में जसलीन कौर डीसीपी सेन्ट्रल फरीदाबाद, यशिका यादव प्रिंसीपल जज फैमली कोर्ट, ममता खरबंदा दहिया डीसीपी क्राइम स्टेट, गरिमा मितल सीइओ स्मार्ट सिटी फरीदाबाद, अनमोल खरब बेडमिन्टन खिलीड़ी स्वर्ण पदक विजेता, सीमा बंसल डायरेक्टर एसएसबी हास्पिटल, मानिका भारद्वाज एसीपी वूमैन सेफटी फरीदाबाद, पूनम हुडा एसएचओ बलभगड़, सविता एसएचओ वूमैन एनआईटी, इंदू बाला वूमैन एसएचओ सैक्टर 16, मोनिका एसीपी कॉ फरीदाबाद आदि शिरकत करेंगे जिन्हे भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने बताया कि देश के कौने कौने से महान लाडली विभूतियों को भारतीय लाडली गौरव अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा जैसे संगीता एस बहल गुडगांवा से, सुनीता शर्मा अम्बाला से, मधूबाला भिवानी से, शंकुतला विजयवर्गिया जयपुर से, संगीता तिवारी बिहार से, राशी चौधरी मुम्बई से, जागृति सिंह चौधरी व नैनिका गुप्ता दिल्ली से, कंचन लखानी, डॉ पुनीता आहूजा, मोनल कुकरेजा, नीरल कुकरेजा, बलजीत कौर, रितू सिंह, किरन शर्मा, रमा सारना, ध्वनी अरोड़ा, शैली बब्बर, दीप शिखा, रिया खरबंदा आदि को इस अवार्ड से सम्मनित किया जायेगा।
आज की मीटिंग में ब्लाक चेयरमैन सुनील गुलाटी, ब्लाक प्रधान संतोष सतीजा, महासचिव नीतू भाटिया, उपप्रधान वर्षा वधावन, शशी गुलाटी, मधू नागपाल, शशी बाला शर्मा, आशा मल्होत्रा व हरविन्द्र बक्शी आदि को कार्यक्रम में कार्ये सौपें गए।
