एनडीआरएफ टीम ने सूरजकुंड और भड़कल लेक का किया निरीक्षण -डॉ एमपी सिंह

एनडीआरएफ टीम ने सूरजकुंड और भड़कल लेक का किया निरीक्षण -डॉ एमपी सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

5 नवंबर 2023 फरीदाबाद ।चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ की सातवीं बटालियन के इंस्पेक्टर अंकित यादव और सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सर्वोदय अस्पताल सेक्टर 19 , सूरजकुंड और भड़कल झील का निरीक्षण किया तथा बाढ़, आग औरभूकंप आपदा संबंधी विभागीय प्लान की जानकारी हासिल की और अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर सर्वोदय अस्पताल के डॉ विवेक यादव ने ऑक्सीजन प्लांट तथा रेडिएशन, केमिकल ,बायोलॉजिकल, मैकेनिक, साइकोलॉजिकल और फिजिकल आपदा के प्रबंधन के बारे में भी जानकारी दी। सूरजकुंड के सब डिविजनल इंजीनियर एचटीसी जगदीश शर्मा ने बताया कि हमारे पास 30 फॉम सिलेंडर, 2 लाख लीटर की कैपेसिटी के वॉटर टैंक और 2000 लीटर की कैपेसिटी के पांच ऑर्डर टैंक, फायर हाइड्रेंट उपलब्ध है। तथा आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए कन्हैयालाल और सतवीर सिंह आपदा टीम के इंचार्ज है।