एनडीआरएफ ने रेडक्रॉस सोसाइटी की आपदा तैयारी को जांचा -गुरु करण सिंह

एनडीआरएफ ने रेडक्रॉस सोसाइटी की आपदा तैयारी को जांचा -गुरु करण सिंह

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/30 अक्टूबर 2023

एनडीआरफ और सिविल डिफेंस ने रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद में आपदा प्रबंधन हेतु जानकारियां इकट्ठी की जिसमें रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सोरोत ने लिखित में सूचना दी कि हमारे पास 50 व्हील चेयर 100 एनजीओ दो ट्राई साइकिल 14 ब्रिगेड टीम पांच स्ट्रेचर 10 फर्स्ट एड बॉक्स 5 सीपीआर मशीन 7 फर्स्ट एड लेक्चरर 7 ब्रिगेड ऑफिसर 350 स्वयंसेवक और एक एंबुलेंस उपलब्ध है इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बाढ़ आपदा में किए गए कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी इस अवसर पर एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की गाइडलाइन के बारे में बताया तथा चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने बाढ़ व भूकंप आपदा के प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी