हरियाणा सरकार ने जन सेवा के पाँच नौ साल पूरे किए

सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद

26 अक्टूबर 2014 को जब प्रदेश के शासन की बागडोर हमने संभाली तो समय प्रदेश के समावेशी विकास का एक खाका तैयार किया। हमने परिकल्पना की एक ऐसा हरियाणा बनाना है जहाँ खेतों में अनाज की भरपूर पैदावार हो,उद्योग का पहिया तेज़ी से घूमें, विश्व स्तर का इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लाभ ग़रीब से ग़रीब आदमी तक पहुँचे। जब हमने सत्ता सँभाली तो उस वक़्त प्रदेश में निराशा,अवसाद भाई-भतीजावाद और क्षेत्रवाद का बोल बाला था।
हमारा नौ साल का कार्यकाल व्यवस्था परिवर्तन,सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास,पारदर्शी प्रशासन और अंत्योदय के सिद्धांत पर चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग़रीब से ग़रीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण का नया युग का सूत्रपात किया।
आज सरकारी सेवाओं में योजनाओं के लाभ घर बैठे मिलने सुनिश्चित हुए हैं। परिवार पहचान पत्र के ज़रिए 45 लाख परिवारों को 397 योजनाओं और सेवाओं का घर बैठे लाभ दिया।
BPL की वार्षिक आय सीमा 1,20,000 से बढ़ाकर 180000, हज़ार रुपया की।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन 2750 रुपया मासिक पूरे देश में सर्वाधिक की। 2014 में लिंगानुपात 871 था जो आज सुधार कर 932 हुआ।DBT के माध्यम 12 लाख किसानों के खाते में फ़सल ख़रीद के पीछे 80हज़ार करोड़ रुपया डाले गए। 30 लाख परिवारों को पाँच लाख रुपया तक का सालाना मुफ़्त इलाज दिया। 25 लाख से अधिक परिवारों को लाल डोरा से मुक्ति दिलाकर उनके घर का मालिकाना हक़ दिया। 31 लाख से अधिक ग्रामीण घरों में नल से स्वच्छ पेयजल और 5,791 गाँव में 24 घंटे बिजली देना सुनिश्चित किया। ई लर्निंग को बढ़ावा देने के लिए 5.50 लाख टैबलेट वितरित किए। राज्य का हर जिला नेशनल हाईवे से जुड़ा,हिसार में अंबाला के दो नए नागरिक हवाई अड्डे निर्माणाधीन।
परिवार पहचान पत्र के ज़रिए 71 लाख परिवारों के 2.83 करोड़ लोगों का डेटा अपडेट हुआ।
PPP से 397 सेवा और योजनाओं को जोड़ा गया जिसका लाभ 45 लाख परिवारों ने उठाया।
1,40,000 वृद्धजन और 14 हजार दिव्यंजनों को घर बैठे पेंशन का लाभ दिया होगा।
आज ही 60000 लाभार्थियों को पेंशन देना शुरू किया।
ऑटोमैटिक तरीक़े से घर बैठे 39 लाख BPL राशनकार्ड 57,00,000 आयुष्मान राशन कार्ड बनाए।
निरोगी हरियाणा योजना के तहत 32 लाख से अधिक ग़रीब लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की। अंत्योदय सरल पोर्टल पर 54 विभागों के 675 योजनाएं और सेवाएँ ऑनलाइन की।
CM विंडो के ज़रिए 11 लाख से अधिक शिकायतों का समाधान किया। DBT योजना के तहत 141 योजनाओं के 36.75 लाख नक़ली या दोहरे लाभार्थियों को हटाया, जिससे 1182 रुपया की बचत हुई।
ऑटो अपील सॉफ़्टवेयर के ज़रिए 36 विभागों की 404 सेवाएँ ऑनलाइन की जिसमें 8.93 लाख शिकायतों का निपटान किया।
112 हेल्पलाइन सेवा के ज़रिए 19,28,000 से अधिक कॉल्स का समाधान किया। MSP पर 14 फ़सलें ख़रीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना।
मेरी फ़सल मेरा ब्यौरा पोर्टल के ज़रिए इस 12लाख किसानों के खातों में पिछले सात सीज़न के 85,000 करोड़ रुपया दिए।
19,00,000 से अधिक किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4200 करोड़ रुपये भेजे गए।
प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना के तहत 27,22,000 किसानों को 7600 सौ करोड़ रुपये बीमाक्लेम दिया।
71 हज़ार एकड़ क्षेत्र में धान की जगह वैकल्पिक फ़सलें बोयी,सात हज़ार रुपया प्रति एकड़ की दर 118 करोड़ रुपया की वित्तीय सहायता दी गई। दक्षिण हरियाणा के माइनरों में 39 साल के बाद सभी टेल तक पानी पहुंचाया।
प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 56,223 सोलर पंप स्थापित किए 70 हज़ार में सोलर पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू की।
मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत सबसे गरीब 50, हज़ार लोगों को स्वरोजगार के लिए ऋण दिया।
86 लाख चिरायु कार्ड बनाए गए साढ़े आठ लाख मरीज़ों के इलाज के लिए 1088 करोड़ रुपया के क्लेम दिए।
दयालु योजना के तहत एक लाख80 हज़ार रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्यों की मृत्यु या दिव्यांग होने पर पाँच लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान।
पंचायत में महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया, चेयरमैन और मेयर के चुनाव सीधे कराएं
देश के 35 फीसदी पदक हमारे हरियाणा के, पूरे विश्व में सबसे ज़्यादा ईनाम राशि हरियाणा की।
MSME के जरिए 18422 करोड़ का निवेश आया, जिससे 12.5 लाख रोजगार मिले। 112 सेवा का रिएक्शन टाईम 8 मिनट तक हुआ, बिजली का लाइन लॉस 13 फीसदी तक आया।
10000 एकड़ की जंगल सफारी, पिंजौर में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी शुरू होगी। अग्रोहा में पुरातात्विक खुदाई की मंज़ूरी मिली