उत्कृष्ट कार्यो के लिए कैंप डायरेक्टर को सम्मानित किया गया -सचिव रेड क्रॉस
सर्वप्रिय भारत/फरीदाबाद/16 अक्टूबर 2023
फरीदाबाद इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के सचिव विजेंद्र सोरोत ने चीफ वार्डन सिविल डिफेंस एवं सब्जेक्ट एक्सपर्ट डिजास्टर मैनेजमेंट डॉ एमपी सिंह को अपने ही कार्यालय में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया सचिव रेडक्रॉस ने बताया कि उपयुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी के नेतृत्व में 9 अक्टूबर 2023 से 13 अक्टूबर 2023 तक डी ए वी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट न्यू टाउन फरीदाबाद में यूथ रेडक्रॉस का कैंप सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया गया था जिसमें 100 वईआरसी कैंडिडेट और 20 कॉलेज के प्रोफेसर्स ने भाग लिया था उक्त कैंप को डॉ एमपी सिंह ने बतौर कैंप निदेशक अनुशासनात्मक तरीके से चलाया तथा आपदा प्रबंधन, बाढ़ सुरक्षा, नागरिक सुरक्षा, प्राथमिक सहायता, नैतिक मूल्य, तपेदिक, एचआईवी /एड्स, नशा मुक्ति, अंगदान /डेडान/ नेत्रदान, सामाजिक बुराई, बुजुर्गों की देखभाल ,जल बचाओ- जीवन बचाओ, वोट बनवाना, वोट डलवाना, प्रदूषण, एनीमिया/ हीमोफीलिया, महामारी, सड़क दुर्घटना, पर्यावरण, वज्रपात शीतलहर युद्ध नैतिक जिम्मेदारियां चरित्र निर्माण योग विज्ञान के वरदान और भ ईश मोबाइल की अच्छाई और बुराई साइबर क्राइम आदि पर व्याख्यान दिए तथा सामाजिक जागरूकता के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता फैलाई
विजेंद्र सोरोत ने बताया कि डॉ एमपी सिंह उत्तम व्यक्तित्व तथा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं इन्होंने अपने कार्य को समर्पण भाव के साथ पूर्ण निष्ठा और लगन तथा ईमानदारी से किया है उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए मुझे यह प्रशंसा पत्र देते हुए अति हर्ष हो रहा है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और उक्त कार्य के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से धन्यवाद करता हूं
